महात्मा ज्योतिबा फुले की 133वीं पुण्यतिथि पर माली समाज ने की पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

महात्मा ज्योतिबा फुले की 133वीं पुण्यतिथि पर माली समाज ने की पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन 

मरु प्रहार/प्रतिनिधि।

भीलवाड़ा, 28 नवम्बर 23/

                  महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा संस्थान भीलवाड़ा व माली महिला मण्डल भीलवाड़ा द्वारा नेहरू रोड़ स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल पर स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले की मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्पाजंलि अर्पित कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। 



                  संस्था के सचिव राजकुमार माली ने विचार गोष्ठी के मौके पर कहा कि माली समाज मंे एकता एवं शिक्षा के साथ-साथ राजनीति मंे जागृति लाने, शिक्षा का प्रचार-प्रसार से ही समाज का उत्थान संभव है। इसके लिए महान क्रांतिकारी ज्योतिबा फुले के जीवन को हर मनुष्य के जीवन में उतारना होगा।

                  माली समाज व महिला मण्डल की अध्यक्षा पार्षद मोहिनी माली ने महिला अधिकारों के लिए अभी ओर लड़ाई लड़नी है, आज भी समाज में महिला की स्थिति दयनीय है। रेखा माली ने कहा कि समाज का उत्थान शिक्षित महिला से ही हो सकता है।

                  छोटू लाल माली एडवोकेट ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरूतियों को मिटाने के लिए लम्बी लड़ाई लड़नी होगी। सुमित माली एडवोकेट ने कहा कि समाज में कुप्रथा के लिए बालिका शिक्षा को बढ़ावा, बाल विवाह व मृत्यु भोज जैसी कुरूतियों को मिटाने के लिए लड़ना होगा।


                  इस मौके पर संस्थान के चन्द्र कला माली, आशा माली, विमला माली, मधु माली, गायत्री माली, माया माली, मंजू माली, नवीन माली, सागर माली, रमेश चन्द्र माली, दिनेश माली, जयकुमार माली, कन्हैयालाल माली, पृथ्वीराज माली, गोपाल माली सहित माली समाज के लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

सम्पर्क करे: 

राजकुमार माली

जिला मंत्री

मो 98299 85151


🙏🙏🙏🙏

👉 *हमसे संपर्क करें: मेल* 👇

maruprahar21@yahoo.com 

👉 *मो.वाट्सअप/पे-फोन* 9414007822,                                      मो. 9587670300  ⚘🙏

👉  दैनिक मरु प्रहार समाचार पत्र  केन्द्र व राज्य सरकार से विज्ञापनों के लिये मान्यता प्राप्त समाचार पत्र है। इसमें  सभी प्रकार की  सरकारी गैर सरकारी आम सूचना, अदालती नोटिस, एडवोकेट द्वारा जारी आम सूचनाएं, विज्ञप्ति, निविदाएं आदि बढे समाचार पत्रों के मुकाबले कम  रियायती दर  प्रकाशित की जाती है। 

समाचार पत्र की प्रिन्ट कापी प्राप्त करने के लिये अपने स्थानीय हाकर से मंगवाए।  🙏

अधिक समाचार पढ़े 👇 नीचे किल्क करें 👇 

https://www.dailymaruprahar.page/?m=1

👇 अपने विचार कमेंट्स बाक्स में दें 👇


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रिश्तेनाते : रिश्ते- नाते : relationships वर- वधु चाहिए LABANA JAGRATI SANDESH लबाना जागृति सन्देश : रिश्ते - नाते

बद्रीनाथ, द्वारका, जगन्नाथ पुरी और रामेश्वरम भारत के चारों पवित्र धामों की जानकारी! 

लबाना सिख समाज को गोर्वानित करने वाली खुश खबर हरमीत कौर "खुशी" बनी गवर्नमेंट स्टाफ नर्स